Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

महुआडांड़ के रामपुर नदी पुल का बह गया था अप्रोच। श्रमदान कर बनाया गया।

महुआडांड़ के रामपुर नदी पुल का बहा अप्रोच को लोगों ने श्रमदान कर बनाया। लोगों को आवागमन में होती थी परेशानी। लम्बी दुरी तय कर आना पड़ता है प्रखण्ड मुख्यालय।

महुआडांड़ के रामपुर परहाटोली रोड को श्रमदान कर चलने के लायक बनाया गया। ज्ञात हो कि बरसात के दिनों में पुल का अप्रोच बह गया था। बहुत ज्यादा मिट्टी का कटाव हो गया था जिसे लेकर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई थी। कई गांव के लोगों का आना-जाना कट गया था। प्रखंड मुख्यालय आने के लिए ज्यादा दूरी तय कर आना पड़ता था। जब मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामचंद्र सिंह परहाटोली गांव पहुंचे थे तो गांव वासियों ने तत्कालीन व्यवस्था की मांग की थी। जिसे देखते हुए श्री सिंह के द्वारा तत्कालीन व्यवस्था हेतु पार्टी के लोगों को कहा गया था।

लोगों ने दी ट्रेक्टर व जेसीबी।

कांग्रेसी नेता इफ्तिखार अहमद के अगुवाई में श्रमदान कर बहे अप्रोच को मिट्टी डाल भर कर बनाया गया। जिसमें रीता खलखो, कोमल किंडो, सुनील, सोहेल अहमद के द्वारा ट्रैक्टर दिया गया था वही रानू खान के द्वारा ट्रैक्टर व जेसीबी श्रमदान के रूप में दिया गया था। वही इस श्रमदान में राम नरेश ठाकुर कोमल किंडो मेल प्रकाश खलखो जोन,केरकेट्टा,कोरनेलयुस टोप्पो आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post