Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

जुगसलाई,सीतारामडेरा और टेल्को थाना प्रभारी बदले गए

जमशेदपुर :एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने शहरी क्षेत्र के कुछ प्रमुख थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. इसमें टेल्को थानेदार अखिलेश प्रसाद मंडल को सीतारामडेरा का थानेदार बनाया गया है, तो वहीं दूसरी ओर गोलमुरी पुलिस केंद्र में सेवा दे रहे इंसपेक्टर अजय कुमार टेल्को के थानेदार होंगे. पुलिस केंद्र के ही इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार एमजीएम के थानेदार बनाये गये हैं. इंसपेक्टर तरूण कुमार को गोलमुरी पुलिस केंद्र से जुगसलाई का थानेदार बनाया गया है. वहीं सीतारामडेरा के थानेदार अंजनी कुमार को बिष्टुपुर साइबर अपराध थाना में पदस्थापित किया गया है. गोलमुरी पुलिस केंद्र में सेवा दे रही इंसपेक्टर संगीता कुमारी को भी साइबर थाने में पदस्थापित किया गया है. एमजीएम थानेदार इंसपेक्टर राकेश कुमार और जुगसलाई थानेदार नित्यानंद महतो को गोलमुरी पुलिस केंद्र में योगदान देने के लिए कहा गया है. दोनों इंस्पेक्टर प्रमोशन की लाइन में हैं और उनका जिला से स्थानांतरण हो सकता है.

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post