Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच 150 कंबल का वितरण किया

गिरिडीह

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच 150 कंबल का वितरण किया। क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा रात में गिरिडीह शहर का भ्रमण कर जितने भी रोड पर जरूरतमंद दिखे उनके बीच कंबल का वितरण किया। उसके बाद पदाधिकारियों ने गाजी नगर बरवाडीह में जाकर 100 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन राजेश गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट हमेशा मानव सेवा में आगे बढ़ सके काम करता है। क्लब के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्लब ने महसूस किया कि जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाए। विदित हो कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है।

इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन राजेश गुप्ता, क्लब निदेशक लायन संजय सिंह, क्लब सचिव लायन धर्म प्रकाश ,क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लायन परमजीत सिंह छाबड़ा, क्लब कोषाध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, क्लब के संयुक्त सचिव लायन डॉ सुमन कुमार, क्लब के लायन राहुल कुमार सहित कई सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद रियाज का अहम भूमिका रहा।

Related Post