Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

बिजली विभाग के अस्थाई कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को लेकर सहायक अभियंता से वार्ता करते झामुमो के प्रतिनिधिमंडल

बिजली विभाग के अस्थाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभाग के अधिकारी से वार्ता करते झामुमो के जिला संगठन सचिव जगदीश भकत एवं अन्य

घाटशिला:-बिजली विभाग के अस्थाई कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को लेकर झामुमो घाटशिला प्रखंड के प्रतिनिधिमंडल जिला संगठन सचिव जगदीश भकत के नेतृत्व में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड घाटशिला प्रमंडल के सहायक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा से मुुुलाका कर समस्याओं केेनिदान के लिए वार्ता की । विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के अनुपस्थिति में सहायक अभियंता तिग्गा से भेंट कर अभिलंब समाधान का मांग किया गया गौरतलब है कि बिजली विभाग के अस्थाई कर्मचारियों का पिछले चार-पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है साथ ही अस्थाई कर्मचारियों के ईएसआई भविष्य निधि बढ़ोतरी रकम के संबंध में बातचीत की ।

जगदीश भकत ने मांग किया कि बिभाग में काम करने वाले सभी अस्थाई कर्मचारियों का बकाया मानदेय का जल्द से जल्द भूगतान करते हुए विभिन्न समस्याओं का भी निदान किया जाए । साथ ही जगदीश भकत ने

संबंधित ठेकेदारों के प्रतिनिधि से भी वार्तालाप कर समस्याओं के निराकरण करने के लिए समय दी। उसके बाद दूरभाष पर विधायक रामदास सोरेन को भी जानकारी दी । मौके पर प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष विकास मजमुदार ,सुकलाल हांसदा, मोहम्मद जलील ,राजहंस मिश्रा, अंपा हेंब्रम ,सतीश सीट ,नीलकमल महतो आदि मौजूद थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post