Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

समाजवादी पार्टी के पंचायत सम्मलेन में दर्जनों युवकों ने थामा दामन

समाजवादी पार्टी के पंचायत सम्मलेन में उपस्थित लोग।

घाटशिला/डुमरिया

समाजवादी पार्टी की केंदुआ पंचायत सम्मेलन मंगलवार को डुमरिया प्रखंड के अध्यक्ष सागेन देवगम की अध्यक्षता में हुई। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी नसीम बक्श एवं विशिष्ट अतिथि पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम उपस्थित थे।

इन लोगों ने थामा दामन

पंचायत सम्मेलन में पार्टी पर आस्था जताते हुए उखुर्दा ग्राम हो समाज के मानकी मुंडा प्रधान बुधान बारी, हो समाज मानकी मुंडा अध्यक्ष मानसिंह जोंकों, शैलेन्द्र सुरीन,बोमरो वार्ड सदस्य नैना हांसदा,सुर्य सिंह कुंतिया, राहुल देवगम, बुधन बारी, तुराम देवगम, कृष्णा बांद्रा, आदि ने पार्टी का दामन थामा जिनका अतिथियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

क्या कहते नसीम बक्श

नसीम बक्श ने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी बिल लाकर किसानो को ठगने का काम कर रही है। वहीं आनन्द हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड में बीजेपी और जेएमएम को झारखंड की जनता ने सरकार बनाने का मौका दिया । लेकिन आज भी गाँव की समस्या जस की तस है।

मौके पर ये थे उपस्थित

सम्मेलन में मुख्य रूप से शेख इस्लाम, विवेक दत्ता, नवदीप शर्मा, राजू बारी, नागो कुंतिया, बीरसिंह देवगम, सेलाय देवगम, विजय बारी एवं सैकड़ो महिला पुरूष उपस्थित थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post