Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

दुमका में ऐसोसिएशन ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

दुमकाःसाहेबगंज जाने के क्रम में आज बासुकीनाथ धाम पहुँचें AISM जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन के सदस्यों ने पत्रकार रूपेश झा लाली और धननंजय सिंह को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा.इस अवसर पर ऐसोसिऐशन के बिहार झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिहं ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया.मौके पर ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी रासबिहारी मंडल,सचिव मिथिलेश तिवारी,सरायकेला ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजय महतो,महासचिव सुमन मोदक,उपाध्यक्ष उमाकांत कर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.

धनंजय सिंह को प्रमंडल सचिव की कमान

दुमका में पत्रकार साथियों को सम्मानित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने रूपेश झा को दुमका जिला महासचिव का और धनंजय सिंह को दुमका प्रमंडल सचिव का प्रमाण पत्र भी सौंपा.प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि दोनों ही सदस्यों को पदाधिकारी बनाने पर दुमका में पत्रकारहित में ऐसोसिएशन अग्रणी भूमिका अदा करेगा.

Related Post