Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

ज्ञानस्थली के वस्त्र वितरण शिविर में उमड़ी भीड़

गोड्डा से कौशल कुमार

जरूरतमन्दों के लिए ज्ञानस्थली विद्यालय परिवार द्वारा स्थानीय मुफसिल थाना के निकट विगत 2 जनवरी से प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 4 बजे तक लगाए जा रहे पुराना वस्त्र वितरण शिविर में जरूरतमन्दों की कतार लगातार देखी जा रही है। विद्यालय के निदेशक समीर दुबे का यह समाजोपयोगी पहल सफल और सार्थक होता दिख रहा है। श्री दुबे ने इस अभियान में सराहनीय योगदान के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा छात्र-छात्राओं व अभिवावकों के योगदान की सराहना करते हुए लोगों से शिविर के लिए वस्त्र-दान की अपील की है।

Related Post