Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

उमेश पांडेय को भाजयुमो प्रदेश की टीम में मिली जगह, बनाये गए कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी।

उमेश पांडेय

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा गुरुवार को हुई। जिसमें जमशेदपुर के उमेश पांडेय को “कार्यक्रम समन्वयक” की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने मिले दायित्व पर कहा कि पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूँगा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। घोषणा के पश्चात उमेश पांडेय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। उमेश पांडेय पूर्व में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दायित्व में थे।

उमेश पांडेय

Related Post