Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

गरीबों एवं असहाय वृद्ध को कंबल वितरण किया गया

बालूमाथ/लातेहार – बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगैया पंचायत के सीरम, शांती, भगैया, केरी, ओकेया गाँव में आज घर घर जाकर वृद्ध, असहाय गरीब लोगों को भगैया पंचायत सेवक ईश्वर प्रसाद कुशवाहा एवं भगेया मुखिया योगेश्वर उरावं एवं शांति गाँव के स्वयंसेवक अशोक यादव ने कंबल वितरण किया जिसमें वृद्ध एवं असहाय लोगों नें प्रखंड प्रशाशन को साधुवाद दिया जिसप्रकार से ठंड एवं शीतलहरी का प्रकोप बढा हुआ है वैसे समय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कंबल वितरण करवाया गया बहुत बडी सराहनीय पहल है ।टोटल पंचायत में 80 लोगों को कंबल दिया गया।

संवादाता प्रफुल पांडे बालूमाथ ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post