Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

सरकार का बड़ा ऐलान, बनाइये कोरोना मॉड्यूल एप, जीतें एक करोड़ का इनाम

नई दिल्ली : वैश्विक महामारी कोरोना के वैक्सीन को लेकर आ रही अच्छी खबरें के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के वितरण और इसके नेटर्वक सिस्टम को मजबूत करने के लिए ‘CoWIN’ को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड वैक्सीन वितरण प्रणाली के लिए तंत्र को प्रभावी ढंग से तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘भारत के इनोवेटर्स ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। मैं भारत भर में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम से बाहर महत्वपूर्ण रोल के लिए CoWIN मंच को मजबूत करने के लिए इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को आमंत्रित करता हूं।’

इसके लिए 23 दिसंबर से https://meitystartuphub.in पर पंजीकरण प्रक्रिया भी शरू हो गया है। इसके लिए प्रतिभागियों के लिए 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए शीर्ष 5 आवेदकों को कॉविन एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) प्रदान किया जाएगा ताकि वे प्रभावशाली होने की पुष्टि कर सकें। शॉर्टलिस्ट किए गए प्रत्येक आवेदक को दो लाख रुपये जीतने का मौका मिलेगा है ताकि वे अपनी लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। चैलेंज में शीर्ष 2 प्रतियोगियों को रुपये 40 लाख और 20 लाख रुपए से पुरस्कार दिया जाएगा।

CoWIN एप में पांच मॉड्यूल हैं जिनमें प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल शामिल हैं। इनमें से पहला मॉड्यूल प्रशासनिक मॉड्यूल है जिसमें वैक्सीन के लिए सेशन का निर्धारण होगा और टीका लगवाने वाले लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल में आप खुद वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Related Post

You Missed