Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क स्थित एक घर में संचालित नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

जमशेदपुर:-

कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क स्थित एक घर में संचालित नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। आबकारी विभाग ने मौके से मकान मालकिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि फैक्ट्री संचालक राकेश कुमार भाग निकला। मौके से 40 लीटर शराब बनाने की स्प्रीट, दो हजार से अधिक नकली स्टीकर, 1500 से अधिक पत्ता कोक समेत अन्य सामान बरामद हुआ।छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग ने करीब एक लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post