Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया से मिले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव। 

जमशेदपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद दिलीप सैकिया से महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर झारखंड आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सांगठनिक विषयों पर चर्चा के संग जमशेदपुर महानगर के गतिविधियों से अवगत कराया। राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया ने गुंजन यादव को शुभकामनाएं व्यक्त की है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर पहली बार बतौर प्रभारी झारखंड आए हैं।

Related Post