Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

Dhanbad:जमीन में समा गई महिला, शौच करने गई थी, जेसीबी से निकला शव

धनबाद : धनबाद के झरिया में फिर से जमींदोज की घटना। इस बार एक महिला जमीन में समा गई। यह हुआ सुबह-सुबह लगभग 7.55 बजे झरिया की बस्ता कोल इंडस्ट्री आउटसोर्सिंग के पास। महिला की पहचान कल्याणी देवी के रूप में किया गया । उसकी उम्र 30 साल थी। वह सुबह में शौच के लिए गई थी। पास ही उसकी बच्ची भी थी। जमीन में मां को समाते देख बच्ची मदद के लिए चिल्लाती रही, मगर महिला तब तक अंदर समा चुकी थी। कुछ घंटे बाद उसका शव जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। वह इंडस्ट्रियल एरिया में रहती थी। महिला का पति दिलीप बाउरी है।

हादसे के बाद लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद बचाव कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोग नाराज हुए और उन्होंने रोड जाम कर दिया। इसके बाद राहगीरों को झाड़ू-डंडा से पीटना भी शुरू कर दिया। मृतका की दो बेटियां भी हैं। एक आठ साल की कोमल और दूसरी छह साल की दुर्गा। पति दिहाड़ी मजदूर है।

डेंजर जोन एरिया है घटनास्थल

घटना स्थल पूरी तरह से फायर जोन में है। प्रबंधन ने बस्ती के पास खतरनाक क्षेत्र होने का दीवार लेखन भी किया है। यह बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इससे पहले भी कई बार जमींदोज होने की घटना घट चुकी है। इसके बाद भी एरिया खाली नहीं किया गया है।

Related Post