Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

गुमला पुलिस ने कार से दो बोरा गांजा पकड़ा,गांजा तस्कर गाड़ी छोड़कर भागा,पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

rajdhani news

रांची

गुमला।गुमला पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक गुमला हरदीप पी जनार्दन को मिली गुप्त पर करवाई हुई है।बताया जा रहा है उनके निर्देश पर एसपी के विशेष छापामारी दस्ता ने एक कार सहित 2 बोरा गांजा पकड़ा।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तस्करों के द्वारा उड़ीसा से गुमला होते राँची के लिए गांजा ले जाया जा रहा था।गुमला पुलिस की तत्परता से गांजा का खेप पकड़ा गया।गांजा तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।पुलिस गांजा तस्कर का पीछा किया लेकिन तस्कर भाग निकला है।फिलहाल मामले की जाँच जारी है।

बता दें राज्य के पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने एक विशेष समय सीमा में नशा विरोधी अभियान चलाने का निर्देश राज्य के हर जिले के एसपी को दिया था।जिसमें भारी मात्रा में नशा के पदार्थ पुलिस ने जप्त और तस्करों को गिरफ्तार किया था।उस अभियान से गुमला के एसपी एचपी जर्नादनन के नेतृत्व में चलाए गए नशा विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने अब तक कई गांजा तस्कर पकड़े जा चुके है।पुलिस अधीक्षक ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशीले पदार्थाें की जब्ती के लिए सभी थानों के कड़ा निर्देश दिए गए हैं।।

राजधानी न्यूज़ ब्यूरो गुमला से बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post