Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

पंचायत समिति सदस्य फंड से गोल पहाड़ी में नाली एवं पेवर्स ब्लॉक का उद्घाटन संपन्न

पंचायत समिति सदस्य एवं उप मुखिया संयुक्त रूप से उद्घाटन कर कार्य का शुभारंभ करवाएं

उत्तर ससुनीगडिया पंचायत अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य फंड से गोल पहाड़ी में जैन मंदिर से गुरुद्वारा रोड तक नाली और पेवॅस ब्लॉक का उद्घाटन करते पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन एवं उप मुखिया धर्मदास माॅडी संयुक्त रूप से किए। इस दौरान नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ करवाएं। पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन एवं उप मुखिया धरमदास मार्डी ने संयुक्त रूप से कहा कि 15 वा वित्त आयोग से यह कार्य कराया जा रहा है। जिसकी प्राक्कलन राशि 2,49,000 है। प्राथमिकता के आधार पर आगे भी विकास की गति जारी रहेगी।

इस मौके पर वार्ड सदस्य राजू पात्रों, टिंकू देवी, टीटू सिंह,,टोची सिंह,लखन प्रसाद, प्रेम श्रीवास्तव, अर्जुन यादव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Post