Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

मुखिया के निधन पर शोक सभा संपन्न हुआ, उप मुखिया संघर्ष समिति एवं वार्ड सदस्य संघ के संयुक्त तत्वावधान श्रद्धांजलि सभा मनाया गया

जमशेदपुर

उत्तरी सुसनीगढ़िया पंचायत की मुखिया सोमवारी पूर्ति के निधन पर उप मुखिया संघर्ष समिति एवं वार्ड सदस्य संघ के संयुक्त तत्वधान में संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में उतरी सुसनीगढ़िया पंचायत भवन में एक शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, समाजसेवी मुनमुन चक्रवर्ती भी उपस्थित हुए।

इस दौरान सर्वप्रथम मुखिया सोमवारी पूर्ति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संचालनकर्ता उपमुखिया धर्मदास माडी सहित जमशेदपुर प्रखंड के मुखियागण, उप मुखियागण, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

रितेश की रिपोर्ट

Related Post