Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

छठ का प्रसाद ग्रहण करने कार्यकर्ताओं के घर पहुँचे पूर्व सीएम, कहा कार्यकर्ताओं से मिलना हमेशा सुखद अनुभव।

जमशेदपुर। सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात समापन हो गया। पिछले कई दिनों से सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा में छठ पर्व की तैयारी व सफलता हेतु प्रयासरत भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के घर छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्वी विधानसभा अन्तर्गत विभिन्न मंडलों में निवास करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे। उन्होंने बारीडीह में मनोज तिवारी, राजेश प्रसाद रजक, बिरसानगर में श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, टेल्को में रामबाबू साह,मुकेश राय, संतोष मिश्रा, बर्मामाइंस में कैलाशपति मिश्र, महेंद्र रजक, गोलमुरी में समरेश कुमार, रंजीत गुप्ता, साकची पूर्वी के अमित गुप्ता, गौरीशंकर, सीतारामडेरा के नागेन्द्र राय, चंद्रशेखर मिश्रा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा के सोनारी स्थित घर जाकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं व परिजनों से बातचीत कर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने कहा कि महापर्व छठ पूजा के प्रसाद का अपना महत्व है। कार्यकर्ताओं के घर जाना उनसे मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है। भाजपा पार्टी परिवार के समान है, जहाँ सभी कार्यकर्ता परिवार की तरह एक दूसरे से आत्मीय रूप से जुड़ें हैं।

इस दौरान पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Post