Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

वर्षों से 3 सड़क के कारण 3 रास्ते होते हैं जाम

जमशेदपुरःजुगसलाई की ग्वाला पट्टी रोड और डी.कोस्टा रोड की सड़क आए दिन चर्चा का विषय उस समय बनती है जब ऑपरेशन क्लीन या क्लीयर शुरू किया जाता है.यह शहर की 3 ऐसी सड़कें हैं जो हमेशा जाम रहती हैं और पर्व-त्योहार में जब जुगसलाई का चौक बाजार और रेलवे क्राॅसिंग पूरी तरह जाम हो जाता है तब प्रशासन और यातायात थाना को इसकी याद आती है.

प्रशासन इस सड़क पर साल भर आवागमन आज तक नहीं शुरु करवा पाया है क्योंकि यहाँ की 3 सड़कें पूरी तरह से अतिक्रमित है.जहाँ अतिक्रमणकारी अपने जानवरों और गोबर का उपयोग इस सड़क पर पशुपालन में करते हैं और फिर यहाँ आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो जाता है.

जब कभी कोई वाहन चालक यहाँ जाम से बचने के लिए इस सड़क में घुस भी जाता है तो वह बड़ी मुश्किल से पार हो पाता है.

पिछले दिनों भी ऐसा ही हुआ और जब पर्व-त्योहार में चौक बाजार से लेकर नया बाजार और स्टेशन रोड तक जाम होने लगी तो प्रशासन की आँख खुली.इस सड़क पर कभी-कभार ही अस्थायी रूप से सुबह से शाम तक दो ट्राफिक सिपाही देकर रास्ते को वन वे कराया जाता है.वह भी कब जब बहुत ट्राफिक जाम होता है तब.अगर ये 3 सड़कें सालों भर वन वे रहे तो क्या होगा?तब जुगसलाई की 3 सड़कें आम आदमी के लिए सुरक्षित और सुगम होंगी यह प्रशासन को भी सोचना चाहिए?

Related Post