Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

सासाराम से रांची तक चलने वाले नई एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव लातेहार में नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है : अयुब खान

अयुब खान

लातेहार – सासाराम से रांची तक चलने वाले नई एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव लातेहार स्टेशन परन नहीं होने से माकपा ने आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहा है, पार्टी के वरिष्ठ नेता सह लोकसभा प्रत्याशी रहे अयुब खान ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि लातेहार रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लातेहार वासियों में आक्रोश ब्याप्त है, जिला मुख्यालय के स्टेशन में इस एक्सप्रेस ट्रेन के साथ साथ आज भी कई एक्सप्रेस ट्रेन ऐसे हैं जिसका का ठहराव नहीं है, इसके ठहराव होने से व्यवसाय से जुड़े लोगों, श्रमिकों, पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं, ईलाज कराने के लिए रांची जाने आने के लिए काफी सुविधा होगी, ठहराव नहीं किया जाना लातेहार वासियों के साथ सौतेला व्यवहार है, रेलवे स्थानीय लोगों की भावनाओं को समझते हुए लातेहार वासियों की उपेक्षा बंद करे, पार्टी ने रेलमंत्रालय, जीएम और डीआरएम से सासाराम से रांची तक चलने वाले नई एक्सप्रेस ट्रेन के साथ सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव लातेहार रेलवे स्टेशन में कराने की मांग की है।

राजधानी न्यूज़ (लातेहार)बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post