Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

बिहार चुनाव: चिराग ने दिया नारा-नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा- भाजपा सरकार बनाई

बिहार चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान होना है. इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. साथ ही अब लोजपा ने नया चुनावी नारा दे दिया है,

नीतीशकुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई

चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि मुंगेर में नीतीश कुमार के कहने पर ही गोली चलाई गई थी. चिराग ने कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी से नीतीश कुमार परेशान हैं, सात निश्चय में जांच की बात से भी नीतीश घबराए हुए हैं. चिराग पासवान बोले कि नीतीश कुमार ने 15 साल सुशासन बाबू का टैग पहने रखा, लेकिन अब उनकी सच्चाई सबके सामने आ रही है.

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post