Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सौजन्य से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वाराcovid महामारी को लेकर लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया

जमशेदपुर:-

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सौजन्य से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा, मानगो शाखा के सहयोग से आज मानगो बाजार में covid महामारी को लेकर लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया l सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों ने लोगों को मास्क पहने और सोशल distancing का पालन करने का आग्रह किया, साथ ही सम्मेलन की ओर से लोगों के बीच करीबन 500 पीस मास्क का वितरण किया गया l कार्य कर्म को सफल बनाने मे जिला अध्यक्ष श्री उमेश जी साह, जिला महामंत्री अशोक मोदी, प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के विभागीय मंत्री श्री अरूण जी गुप्ता, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्‍य श्री महावीर प्रसाद अगरवाल, मानगो शाखा अध्यक्ष श्री कमल जी नरेडी, सचिव श्री लाला जोशी मानगो शाखा के प्रकाश चौधरी, गणेश शर्मा शुभम शर्मा आदि सदस्यों ने अपना योगदान दिया l जिला महामंत्री ने बताया कि इसी तरह का अभियान जिले के सभी क्षेत्रों में चलाया जाएगा l

Related Post