Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

By road travel expensive: अब भरना होगा 4 जगह toll tax जाने कहा ?

जमशेदपुर:-

बहरागोड़ा से टाटा जाने में दो स्थानों पर करना होगा टोल टैक्स का भुगतान

बहरागोड़ा से रांची तक 220 किलोमीटर का फासला तय करने में लोगों से चार स्थानों पर टोल (शुल्क) वसूला जाएगा। धालभूमगढ़ के कोकपाड़ा में डेढ़ साल से टोल प्लाजा से वसूली की जा रही है। वही रांची से बहरागोड़ा के बीच 4 स्थानों पर टोल प्लाजा बनेंगे, एक गालूडीह के पुतडू में भी बनेगा टोल प्लाजा

बुंडू में टोल प्लाजा तैयार है, लेकिन टोल की वसूली शुरू नहीं की हुई है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने गालूडीह के समीप पुतडू में और चांडिल रेल ओवर ब्रिज (गोलचक्कर के समीप) पाटा गांव में भी टोल प्लाजा बनाने का फैसला किया है।

एनएचएआई के मापदंड के मुताबिक, दो टोल प्लाजा के बीच दूरी कम से कम 60 किलोमीटर होनी चाहिए, लेकिन पुतडू व पाटा में इस नियम की अनदेखी कर टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। जिसका विरोध भी शुरू हो गया है। पहले यह माना जा रहा था कि जमशेदपुर से रांची के बीच बुंडू और जमशेदपुर से बहरागोड़ा के बीच कोकपाड़ा में ही टोल की वसूली होगी, पर अब स्थित बदल गई है। टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों को छूट है, पर तीन-चार पहिया वाहनों से 80 से 90 रुपए और मालवाहक वाहनों से 500 रुपए तक वसूली की जाती है। इससे लोगों की परेशानी बढ़़ने वाली है।

कमलेश सिंह

Related Post