Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

टाटानगर: हमारे माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अभद्र पोस्ट कार्यवाही की मांग

जमशेदपुर:- यह क्या हो गया है हमारे शहर को हमारे देश के उच्च पद पर रहने वाले के खिलाफ बहुत ही गंदा और घिनौना पोस्ट रेलवे अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर किया गया जो कि किसी भी आम नागरिक के लिए बर्दाश्त से बाहर है।

मानता हूं यहां लोकतंत्र है फिर भी सकारात्मक आलोचना हो सकती है। लेकिन इतना भद्दा स्तर किसी अभद्र पुरुष के द्वारा ही किया जा सकता है।

किसी गोपाल नाम के व्यक्ति ने यह पोस्ट किया है। ऐसे विकृत मानसिकता वाले आदमी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

हमारे पूर्व विधायक कुणाल सारंगी जी ने  इस पर ट्वीट भी किया है

 

प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और उस ग्रुप के एडमिन और ग्रुप मेंबर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

राजधानी न्यूज़

 

Related Post