Breaking
Sun. May 24th, 2026

आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु झारखंड उड़ीसा सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में की गई ऑनलाइन मीटिंग।

झारखंड उड़ीसा सीमावर्ती इलाकों की गतिविधियों पर नियंत्रण एवं शांति बहाल हेतु सीमावर्ती इलाके के 2 थानों में आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु ऑनलाइन मीटिंग की गई ।
बता दे कि राजनगर थाना क्षेत्र का मुनिडीह झारखंड और उड़ीसा का सीमावर्ती क्षेत्र है अतः दोनों राज्यों से लोगों का आना जाना इसी मार्ग से होता है। मुनिडीह फाटक मे क्षेत्र रक्षा के लिए जवान 24 घंटे तैनात भी किये गए है। वही दोनों राज्यों के सीमावर्ती थाना में समन्वय स्थापित कर तमाम गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से दो थानों के प्रभारियों ने आज ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से सम्बंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। सीमापार से आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रख ,दोनों सीमावर्ती थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को इसकी तमाम जानकारियां मिल सके। थाना क्षेत्र में नियंत्रण एवं शांति बहाल के लिए राजनगर थाना की यह एक अच्छी पहल मानी जा रही है।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*

Related Post