Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

शर्मनाक: फिर हुई मानवता शर्मसार, अज्ञात अपराधियों ने साध्वी के साथ किया पाप 

गोड्डा:-गोड्डा जिले के रानीडी पंचायत के फुदनटोला स्थित महर्षि मेंही संतसेवी आश्रम में एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि देर रात पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर साध्वी के साथ गैंगरेप किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सीएम हेमंत सोरेन ने इस मामले पर पुलिस को ट्विटर के माध्यम से संज्ञान लेने को कहा

 

जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रानीडीह पंचायत के टाडावार गांव स्थित महर्षि मेही आश्रम में एक साध्‍वी के साथ अज्ञात अपराधियों ने दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से पूरे आश्रम में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post