Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

भाजपा जिला कमेटी विस्तार के बाद जिले के गम्हरिया प्रखंड में फूट रहे विरोध के स्वर , प्रखंड अध्यक्ष पद में परिवर्तन नही हुआ तो देंगे इस्तीफा-video

सरायकेला खरसावां:सरायकेला खरसावां जिला भाजपा कमेटी विस्तार के साथ जिले में पार्टी के अंदर मचा अंदरूनी घमासान अब खुलकर बाहर निकलने लगा है , वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता पदाधिकारियों को शामिल नहीं किए जाने से नाराज जिले भर में सक्रिय कार्यकर्ता नए कमेटी के विरोध में खड़े हो उठे हैं.[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M_XCp22Cw6A[/embedyt]

वहीं शुक्रवार की शाम गम्हरिया प्रखंड पूर्वी भाग के वरीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उज्ज्वलपुर गाँव में नए कमेटी का विरोध किया ।सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार संगठन के लिए समर्पित रहने वाले कार्यकर्ताओं की नई कमेटी में अनदेखी किए जाने से संगठन को नुकसान उठाना पड़ेगा , इधर कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने वाले लोगों को पार्टी में सम्मान ना दिया जाना संगठन के हित में नहीं है.वहीं गम्हरिया प्रखंड पूर्वी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पाँच पंचायतों के बूथ अध्यक्षों ने सामुहिक रूप में इस्तीफा देने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन्होंने पार्टी विरोधी कार्य किया था उसे प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।और जो पार्टी के लिए सदा समर्पित और सक्रिय रहे उसे पार्टी ने अनदेखी की।इसका हम विरोध करते है।और भाजपा प्रदेश कमेटी अगर दस दिनों के अंदर गम्हरिया प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष पद में परिवर्तन नही करती है तो गम्हरिया मंडल के सभी कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*

Related Post