Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

खिरोद महतो बने भाजपा राजनगर प्रखंड पूर्वी के तथा नारायण महतो पश्चिम भाग के अध्यक्ष मनोनीत किये गये

राजनगर :भारतीय जनता पार्टी में पार्टी विस्तार के लिए नई टीम गठित करनी थी। जिसको लेकर एक महीने पहले पार्टी सदस्यों के बीच चुनाव किया गया था ।जिसका परिणाम मंगलवार की संध्या आ गई ।जिसमें खिरोद महतो को राजनगर प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष पद में मनोनीत किया गया । बता दें कि खिरोद महतो राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है खिरोद महतो भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 वर्षों से पार्टी में जुड़े हैं ।और 10 वर्षों से उनकी पार्टी के प्रति सक्रियता को देखते हुए उन्हें राजनगर प्रखंड पूर्वी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं नारायण महतो को राजनगर पश्चिम भाग के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। नारायण महतो राजनगर प्रखंड क्षेत्र के डुमरडीहा पंचायत क्षेत्र के रहने वाले हैं।और उनकी भी पार्टी में सक्रिय भूमिका रही है।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*

Related Post