Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

बैठक:डीआरएम ने पदाधिकारियों संगठन लाइन निर्माण पर की चर्चा

घाटशिला:- कमलेश सिंह

चाकुलिया:चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को खड़कपुर के डीआरएम मनोरंजन प्रधान पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने चाकुलिया रेलवे स्टेशन तथा चाकुलिया में चल रहे थर्ड लाइन के निर्माण को लेकर पदाधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा करने के उपरांत घटशिला के लिए रवाना हो गए। घाटशिला रवाना होने से पहले उन्होंने चाकुलिया रेलवे गेस्ट हाउस में भोजन भी किया। इस दौरान विधायक समीर महंती द्वारा लिखित ज्ञापन रामू मोर नेता गौतम दास ने डीआरएम के साथ मौजूद अधिकारियों को दिया। जिसमें चाकुलिया रेलवे फाटक पर बार-बार फाटक गिरने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होने की बात लिखी गई है। यह जल्द से जल्द एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने की बात कही गई है चाकुलिया दौरे पर पहुंचे डीआरएम ने न तो स्थानीय लोगों से बात की और ना ही प्रेस वालों से। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहब रामवाडी विशाल बारीक बबलू मंडल लखनवाड़ी आदि मौजूद थे।

Related Post