Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े 26 लाख रुपये की लूट, इलाके में मची हड़कंप

मुजफ्फरपुर बिहार: -बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में पहले से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने एक पेट्रोलपंप कर्मी से 26 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है

बेखौफ अपराधियों का दिनदहाड़े तांडव

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मी 26 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से रुपयों से भरा बैग लूट कर हथियार लहराते हुए फरार हो गये।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

Related Post