Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

बागबेड़ा के जिला पार्षद किशोर यादव जी के द्वारा विगत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन के उपरान्त भारत मानचित्र का पैरो तले रौंदने का अपराध-video

जमशेदपुर/बागबेड़ा:आज दिनांक 17/08/20 को बागबेड़ा के जिला पार्षद किशोर यादव जी के द्वारा विगत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन के उपरान्त भारत मानचित्र का पैरो तले रौंदने का अपराध किया गया था जो की सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुआ

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=hoeVxVtElzk[/embedyt]

इसका विरोध करते हुए विश्व सनातन संघ के कोल्हान प्रभारी माशूक मनीष और जमशेदपुर टाइगर क्लब के सह संस्थापक आज़ाद गिरी के द्वारा उपायुक्त कार्यालय में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने के मांग को लेकर आवेदन पत्र सौपा गया और जिला पार्षद किशोर यादव जी को जल्द से जल्द समाज से माफी मांगने की मांग रखी गई और अगर किशोर यादव जी माफी नहीं मांगते है तो उनके ऊपर आगे देशद्रोह के कार्यवाही की मांग भी की जाएगी । मौके पर विश्व सनातन संघ के मानगो मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह , टाइगर क्लब के विकी गिरी , विकाश यादव ,आदित्य,दिलशाद,आदि साथी गण उपस्थित थे।

Related Post