Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में झारखंड में सरकारी छुट्टी घोषित किए जाने की मांग video

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी ने भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में झारखंड में सरकारी छुट्टी घोषित किए जाने की मांग उठाई है , इधर विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर 9 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय में सादगी पूर्ण तरीके से विश्व आदिवासी दिवस आयोजित किया जाएगा।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=jiL685k2Q1g[/embedyt]
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड में सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है , वहीं झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के निर्देश पर राज्य भर में 9 अगस्त को सोशल डिस्टेंस अपनाते हुए सादगी पूर्ण तरीके से विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया जाएगा , इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छोटे राय किस्कू ने बताया कि प्रदेश कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में सामाजिक दूरी अपनाते हुए सादगी पूर्ण तरीके से कांग्रेसी विश्व आदिवासी दिवस मनाएंगे और झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आदिवासियों के प्रति गहरी आस्था प्रकट करेंगे, इस मौके पर वरीय जिला उपाध्यक्ष केपी तिवारी , जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह और जिला कोषाध्यक्ष जगदीश नारायण चौबे भी मौजूद रहे.

Related Post