Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने मुंबई आवास में की खुदकुशी

अभिनेत्री Anupama Pathak

मुंबई:टीवी धारावाहिकों और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री Anupama Pathak ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से आत्महत्या कर ली है. यह घटना रविवार रात की है जब Anupama Pathak ने खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया. इतना बड़ा कदम उठाने से पहले अनुपमा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने फांसी लगाने के कारण बताए हैं.

अनुपमा मुंबई में दहिसर चेक नाके पर स्थित ठाकुर मॉल के पास एमएमआरडीए की बिल्डिंग में किराए के घर में रहती थीं. रविवार की रात को फांसी लगाने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उन्होंने यह कदम उठाने के दो कारण बताएं हैं. पहले कारण में उन्होंने लिखा, ‘मनीष झा नामक शख्स ने लॉकडाउन के दौरान मई के महीने में मुझसे मेरा दो पहिया वाहन ले लिया था. उस वक्त में अपने मूल निवास पर थी. जब मैं वापस आई तो मनीष ने मुझे मेरी मोटरसाइकिल वापस करने से मना कर दिया.’

सुसाइड नोट में दूसरा कारण लिखा है, ‘मैंने एक दोस्त के कहने पर एक विस्डम प्रोडक्शन कंपनी में 10 हजार रुपये का निवेश किया था. कंपनी मुझे मेरा पैसा पिछले साल दिसंबर के महीने में ब्याज समेत वापस करने वाली थी. लेकिन अब वह कंपनी मुझे मेरे पैसे वापस करने में नाटक कर रही है.’ इतना ही नहीं, अनुपमा ने आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव सत्र भी किया था उसमें उन्होंने अपनी सारी परेशानियां बताई हैं.

अनुपमा के घर से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. काशीमीरा पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई संजय हजारे ने बताया, ‘हम इस केस की छानबीन कर रहे हैं. हालांकि, इनके दोषियों पर कार्रवाई तभी की जाएगी जब सारे तथ्यों की जांच पूरी हो जाएगी.’ अनुपमा पाठक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में भी सोशल मीडिया पर आवाज उठा चुकी हैं.
इस साल कथित आत्महत्या की लगातार सामने आती घटनाओं में कुशाल पंजाबी, सेजल शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, समीर शर्मा और मनमीत ग्रेवाल पहले ही शामिल हो चुके हैं. इन सभी में पुलिस की तरफ से डिप्रेशन में रहने की बात एक समान रूप से कही गई है.

Related Post