Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

कमलेश सिंह को ऐसोसिएशन के ग्रामीण जिलाध्यक्ष,पू.सिहंभूम की कमान

कमलेश सिंह को ऐसोसिएशन के ग्रामीण जिलाध्यक्ष,पू.सिहंभूम की कमान
फोटो :एआईएसएम जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह ।

जमशेदपुर/घाटशिला  :एआईएसएम जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने पू.सिहंभूम ग्रामीण जिला महासचिव को जिला अध्यक्ष मनोनित किया है.”हिंदुस्तान” के घाटशिला संवाददाता कमलेश सिहं को महासचिव पद से हटाकर अब ग्रामीण जिला का अध्यक्ष मनोनित किया गया है.कल ग्रामीण जिला के अध्यक्ष राहुल कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाये जाने के बाद जिलाध्यक्ष का पद खाली हुआ था,जिसे आज प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर पूरा किया गया.
जल्द ही एक बैठक का आयोजन कर कमलेश सिहं को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.प्रदेश अध्यक्ष ने 15 दिनों के अंदर ग्रामीण जिला कमेटी का गठन कर सूची प्रदेश कमिटी को सौंपने को कहा है.
कमलेश सिहं को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर कोल्हान सहित राज्य के अन्य जिलों से जुडे़ ऐसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है.

Related Post