Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

सरायकेला जिले से बसंत साहू को प्रदेश सलाहकार बनाया गया

सरायकेला-खरसंवा:सरायकेला-खरसंवा के न्यूज 11 के संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार बसंत साहू को AISM जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन का प्रदेश सलाहकार बनाया गया है.उक्त जानकारी ऐसोसिएशन के बिहार/झारखंड प्रभारी प्रीतम सिहं भाटिया ने दी है.श्री भाटिया ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले से दो प्रदेश सलाहकार बनाये जाने हैं जो समय-समय पर संगठन को पत्रकारहित में न सिर्फ सुझाव देंगे बल्कि अपने जिला पर भी नियंत्रण रखेंगे.उन्होने बताया कि बसंत साहू पिछले 2 साल से संगठन से जुडे़ हुए थे और संगठन को सरायकेला में मजबूत करने के उद्देश्य से प्रयासरत थे.
बसंत साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा है कि बसंत साहू वरिष्ठ पत्रकार हैं और सुलझे हुए इंसान हैं,उनको ऐसोसिएशन में प्रदेश सलाहकार बनाये जाने से मजबूती आएगी.

Related Post