Breaking
Sat. Aug 1st, 2026

जमशेदपुर में ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ का भव्य उद्घाटन, बच्चों की रचनात्मकता को मिलेगा नया मंच

जमशेदपुर : शहर के बिस्टुपुर स्थित एन रोड पर जी डी आर सिद्धा परिसर (संत मेरिज स्कूल के समीप) में ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुशील रूंगटा और श्याम लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिकों के साथ रूंगटा परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

शोरूम की संचालक अनुराधा रूंगटा ने बताया कि ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ को विशेष रूप से बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां बच्चों के लिए आकर्षक गिफ्ट आइटम, किड्स वियर, स्कूल बैग और सिल्वर प्लेटेड गिफ्ट्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इस शोरूम की सबसे खास विशेषता इसका ‘नो मोबाइल जोन’ कॉन्सेप्ट है। यहां बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर क्राफ्ट मेकिंग, ड्राइंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे उनकी कल्पनाशक्ति और हुनर का विकास हो सके।

अनुराधा रूंगटा ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर इस अनोखे कॉन्सेप्ट को जमशेदपुर में लाया गया है। यहां बच्चे न केवल आर्ट और क्राफ्ट सीख सकते हैं, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय भी बिता सकते हैं। शोरूम में आने वाले लोग कॉफी और स्नैक्स का आनंद लेते हुए रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

इसके साथ ही बच्चों के लिए रिटर्न गिफ्ट की विशेष व्यवस्था भी की गई है, जिससे यह स्थान बर्थडे पार्टी और छोटे आयोजनों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और शहर में एक सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण तैयार करेगा।

Related Post