Breaking
Wed. May 20th, 2026

प्रियंका सवैयां के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट टीम की घोषणा*

चाईबासा: झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 5 अप्रैल से शुरू हो रहे अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रियंका सवैयां को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि राहुल लकड़ा टीम के कोच होंगे।

पूरी टीम इस प्रकार है :-

प्रियंका सवैयां, रश्मि गुड़िया, चाँदमुनी पुरती, जया कुमारी, अनामिका कुमारी, पिंकी तिर्की, अंजलि दास, सीता सिंकु, यशोदा कुमारी, रोज कुल्लु, लक्ष्मी कुमारी, प्रगति यादव, बेबी महतो, मेघा कुमारी नायक एवं दिव्यांशी प्रिया।

चयनित टीम अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कल देवघर के लिए रवाना होगी। इस प्रतियोगिता में गत वर्ष की उपविजेता टीम पश्चिमी सिंहभूम को धनबाद, देवघर, हजारीबाग तथा सरायकेला-खरसावां के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है जिसके सारे मैच के के एन स्टेडियम देवघर में खेले जाएंगे। 20-20 ओवरों के इस मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम का पहला मैच 5 अप्रैल को हजारीबाग से, दूसरा मैच 6 अप्रैल को सरायकेला खरसावां से, तीसरा मैच 8 अप्रैल को मेजबान देवघर से तथा अंतिम लीग मैच 9 अप्रैल को धनबाद से खेला जाएगा।

Related Post