Breaking
Wed. May 20th, 2026

रामनवमी शोभा यात्रा में शस्त्र प्रदर्शन करने वाली बच्चियों के सम्मान में समारोह 5 अप्रैल को

चाईबासा: रामनवमी शोभा यात्रा-2026 के दौरान बजरंग दल अखाडा की छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा किए गए अद्भुत शस्त्र प्रदर्शन को लेकर एक विशेष सांस्कृतिक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष अंकित साह के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली बच्चियों का सम्मान करना है, जिन्होंने शोभा यात्रा में अपने साहस, अनुशासन और कला का शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 5 अप्रैल 2026 को संध्या 6 बजे पिल्लई हॉल मैदान में आयोजित होगा।

आगे अंकित ने बताया कि आयोजन को लेकर श्री श्री रामनवमी कमिटि एवं बजरंग दल अखाड़ा द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ बच्चियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

अध्यक्ष अंकित एवं समिति के सदस्यों के अनुसार, रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान बच्चियों का प्रदर्शन लोगों के बीच काफी सराहा गया था।

उनके आत्मविश्वास और कौशल को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिल सके।

श्री श्री रामनवमी कमिटि और बजरंग दल अखाड़ा की ओर से सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल बच्चियों के सम्मान का अवसर है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने का भी माध्यम है।

अतः सभी धर्मप्रेमी एवं क्षेत्रवासी इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चियों का उत्साहवर्धन करें।

Related Post