टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण आए दिन शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काफी लंबे समय से ट्रेनों के परिचालन देर से होने की वजह से कई महत्वपूर्ण कार्य और कई ऐसे मामले और इमरजेंसी काम है जिसमे लोगो को दिक्कते आ रही है, ट्रेनों के परिचालन समय पर होने वा लोगों की होने वाली परेशानियों को दूर करने का जिम्मा सरयू राय ने उठाया
इस घोर लापरवाही और लचर व्यवस्था के विरोध में आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर में एक विशाल धरना आयोजित किया जा रहा है जिसमें पश्चिम के विधायक के निर्देश और नेतृत्व में इस महा धरना को सफल बनाने के लिए जनता दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
इसी कड़ी में आज बारीगोड़ में भी बैठक आयोजन किया जिसमें बैठक में संयोजक एवं जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जनता दल यूनाइटेड के महानगर सचिव विकाश कुमार धन्यवाद ज्ञापन बाजार समिति के अध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह, सूरज यादव, धर्मेंद्र कुमार मनीष कुमार, सोनू शर्मा, कमल कामत, रोहित कुमार, राजकुमार, दिनेश गिरी और विनीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

