Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

जमशेदपुर में ‘बैठकी 2026’ का आयोजन, पं. भूतनाथ डे की पुस्तक का हुआ लोकार्पण

जमशेदपुर। भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत संस्था स्वरांजली दिल्ली अपने 25 बा वर्ष पूर्ति पर आज मिस्टी इन के प्रेक्षागृह में “बैठकी 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित भूतनाथ डे की पुस्तक “स्वरांजली – लीगेसी ऑफ बंदिश” का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संगीतज्ञ मिहिर बनर्जी, अमरजीत सिंह, दीनानाथ उपाध्याय, विभा मिश्रा, सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष, अमल संघ क्लब के अध्यक्ष सामंतों कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने किया।

संस्था स्वरांजली के फाउंडर सुब्रतो डे ने बताया कि वर्ष 2000 से भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के संरक्षण व युवा कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है तथा देश के विभिन्न शहरों में संगीत कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजन करती रही है।

कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन के बाद सुप्रसिद्ध सितार वादक सुब्रत डे द्वारा सितार वादन प्रस्तुत किया गया, जिसमें तबले पर पंडित अमिताभ सेन संगत किए। यह संध्या भारतीय शास्त्रीय संगीत और संगीतशास्त्र को समर्पित थी, जिसमें संगीत प्रेमियों को शास्त्रीय रागों और बंदिशों की परंपरा से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुजीत राय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुब्रतो डे ने किया।

Related Post