जमशेदपुर: गोविंद विद्यालय तामुलिया में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोमवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्या सुश्री कृष्णा मोदक, हेड ऑफ डिपार्टमेंट नौशाद रज़िया, सीनियर प्रभारी हरविंदर कौर, जूनियर प्रभारी शबाना परवीन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे। इसके अलावा ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान, मुइन उद्दीन अंसारी, शाहिद परवेज, अफताब आलम, बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर मतीन-उल-हक अंसारी, ताहिर हुसैन, डायरेक्टर जमेतुन निशा, सादिक-उज़-जमां खान, एडवोकेट जमील, मास्टर खुर्शीद अहमद, सिद्दीकी अली, जमील अख्तर, अलहिरा स्कूल से अशरफ अली तथा किंडर वेली स्कूल की शिक्षिकाएं तरन्नुम, शाइस्ता और जैनब सहित कई भूतपूर्व विद्यार्थी भी शामिल हुए।
इफ्तार के बाद नमाज की अदायगी के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी। नमाज मौलवी सादिक-उज़-जमां खान की इमामत में अदा की गई। नमाज के बाद विद्यालय के समग्र विकास तथा देश में खुशहाली, अमन और भाईचारे की दुआ मांगी गई।
विद्यालय की ओर से सभी मेहमानों और विद्यार्थियों को कुरान और हदीस के महत्वपूर्ण संदेशों से संबंधित पर्चे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इंचार्ज नौशाद रज़िया, हरविंदर कौर, शगुफ्ता नाज़नीन, शेख मिनहाज, सिराजुद्दीन, मोहम्मद इरफान, शुभम कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

