Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

सैरात बाजार की दुकानों का किराया बढ़ाने के खिलाफ व्यापारियों की बैठक, JNAC के फैसले का विरोध

जमशेदपुर: सैरात बाजार की दुकानों के किराये में बढ़ोतरी के विरोध में जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की ओर से रविवार को एक चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के सभी 10 सैरात बाजारों के प्रतिनिधि शामिल हुए और एक स्वर में किराया वृद्धि का विरोध किया।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने की, जबकि संचालन महासचिव नसीम अंसारी ने किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस (JNAC) द्वारा दुकानों के किराये में की गई बढ़ोतरी बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए लागू की गई है, जो पूरी तरह अनुचित है।

अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि JNAC द्वारा बढ़ाया गया किराया किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले की तरह इस बार भी व्यापारियों से राय लिए बिना एकतरफा निर्णय लिया गया है, जिसका जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन कड़ा विरोध करता है।

उन्होंने बताया कि 12 मार्च को एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल JNAC के विशेष पदाधिकारी से मुलाकात करेगा। इस दौरान व्यापारी अपनी भावनाओं से उन्हें अवगत कराएंगे और किराया वृद्धि के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से बृजेश गोयल, दुर्गादास साहू, सोमनाथ तिवारी, सुरेश कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद, मुन्ना अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, धर्मेश कुमार, संजय सिंह, सुभाष चंद, शमीम रहमानी, रणजीत सिंह, राजेश गुप्ता, कार्तिक राय, राहुल बर्मन, नवीन कुमार और मुस्तफा रजा समेत कई व्यापारी उपस्थित थे।

Related Post