Breaking
Wed. Feb 18th, 2026

जाली नोटों का लादेन! मधुबनी में नकली करेंसी गिरोह का पर्दाफाश, कोतवाली चौक से पकड़ा गया सरगना

बिहार। मधुबनी जिले में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। बासोपट्टी थाने की पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कोतवाली चौक क्षेत्र से अबुल इमाम उर्फ लादेन को हिरासत में ले लिया। इस आरोपी पर नकली नोटों के कारोबार में लिप्त होने के साथ-साथ एक पाकिस्तानी व्यक्ति को भागने में सहायता देने का भी इल्जाम लगा है।पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी बासोपट्टी थाना कांड संख्या 40/25 के अंतर्गत की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि नकली नोट पाकिस्तान से होकर नेपाल के रास्ते मधुबनी पहुंचाए जा रहे थे। पिछले साल नेपाल सीमा पर 13 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़े गए मोहम्मद साहिर की पूछताछ से इस गिरोह का सुराग हाथ लगा था। लादेन की गिरफ्तारी से अब पूरे नेटवर्क की परतें उजागर होने की पूरी संभावना है।नेपाल सीमा से कोतवाली चौक तक नकली नोटों की चेन! लादेन ने पाकिस्तानी एजेंट को भगायामधुबनी में जाली नोटों की आपूर्ति का पूरा नेटवर्क अब सामने आ रहा है। जांच से खुलासा हुआ कि पाकिस्तान से नकली नोट नेपाल के जरिए भारत भेजे जा रहे थे और मधुबनी इस धंधे का प्रमुख केंद्र बन चुका था। इसी सिलसिले में अबुल इमाम उर्फ लादेन की संलिप्तता सामने आई, जिसने पाकिस्तानी मोहम्मद अंसारी को सुरक्षाबलों की नजर से बचाकर फरार होने में मदद की।सूत्र बताते हैं कि सुरक्षा एजेंसियां लंबे वक्त से एक मोबाइल नंबर का पीछा कर रही थीं, जो इस गिरोह से जुड़ा था। मोहम्मद अंसारी की अंतिम लोकेशन झंझारपुर में ट्रेस हुई थी, उसके बाद वह लापता हो गया। हाल के दिनों में लखनौर इलाके में 70 हजार के जाली नोटों से भैंस खरीदने का केस दर्ज हुआ, जिसने पुलिस को नई क्लू दी। इसी क्रम में कोतवाली चौक से लादेन को धर दबोचा गया। अब पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के सारे राज खोलने का प्रयास जारी है।

Related Post