Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

आरपीएफ राँची ने ऑपरेशन “NARCOS” में 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया

रांची।राँची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ राँची सतर्कता से ड्यूटी निभा रही है। इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर सघन जांच चल रही थी। ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस के आने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक पुरुष और एक महिला संदिग्ध और घबराई हालत में बैठे मिले। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम राजू कुमार (उम्र 29 वर्ष, पिता लल्लू सिंह, गिरधरपुर, थाना करगहर, रोहतास बिहार) और छोटी कुमारी (उम्र 21 वर्ष, पिता गोपाल कहार, सोनाडीह, थाना करगहर, रोहतास बिहार) बताया। उनके बैगों की तलाशी में प्लास्टिक में लिपटा गांजा मिला। सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर जांच हुई, जिसमें राजू कुमार के पास 10 पैकेट और छोटी कुमारी के पास 8 पैकेट बरामद हुए। कुल 18 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 9 लाख रुपये है। पूछताछ में पता चला कि यह गांजा संबलपुर (ओडिशा) के बिस्नु से मिला था और इसे सासाराम स्टेशन पर गिरधरपुर के बिट्टू चंद्रवंशी व छोटू सिंह को देना था। गांजा सील कर जीआरपी रांची को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक शिशुपाल कुमार, स्टाफ मोहम्मद आलिम, वर्षा मुंडा तथा फ्लाइंग टीम के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, स्टाफ राजकुमार सिंह, दिनेश प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post