Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

आदित्यपुर में शुरू हुई 14.5 एकड़ की भव्य आवासीय परियोजना, चम्पई सोरेन ने किया शिलान्यास

आदित्यपुर: आदित्यपुर के आवासीय क्षेत्र में एक नया और भव्य अध्याय जुड़ गया है। नंदन प्रोजेक्ट्स एवं प्रदर्शनी होम्स के संयुक्त तत्वावधान में आदित्यपुर क्षेत्र में 14.5 एकड़ भूमि पर एक अत्याधुनिक आवासीय परियोजना का निर्माण किया जाएगा, जिसकी बुकिंग रविवार से विधिवत शुरू कर दी गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला के विधायक चम्पई सोरेन ने किया। शिलान्यास समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

परियोजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आवासों का निर्माण किया जाएगा। फ्लैट्स का आकार 1400 स्क्वायर फीट से लेकर 4000 स्क्वायर फीट तक होगा, ताकि विभिन्न वर्गों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। निवासियों की सुविधा के लिए परिसर में लगभग 80 कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

परियोजना की खासियत इसके हरित क्षेत्र हैं। करीब 60 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में पार्क और गार्डन विकसित किए जाएंगे, जिससे निवासियों को स्वच्छ, शांत और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली का अनुभव मिल सके।

इस आवासीय परियोजना की डेवलपर और प्रमोटर कंपनी नंदन होम्स है, जो इससे पहले तिरुलड़ीह, पोटका और रांची में अपनी सफल आवासीय परियोजनाओं के लिए जानी जाती है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक आवासीय विकल्प प्रदान करेगा।

Related Post