Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

लोहरदगा में CO पर जानलेवा हमला, बालू माफियाओं ने की मारपीट, अवैध परिवहन गए थे रोकने*

लोहरदगा :* जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी सेन्हा पथ पर नूरी सराय पुल के समीप सीओ पंकज कुमार भगत पर हमला हुआ है। सीओ ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि गुप्त सूचना मिला कि गुरुवार को करीब 4: 45 बजे अवैध डंपिंग यार्ड से अवैध बालू का उठाव हो रहा है जिसपर सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचा तो सीओ के साथ जैनुल अंसारी के पुत्र दानिश अंसारी पत्नी मुसरत जहां एव छोटा पुत्र राशिद अंसारी सेंन्हा नूरी सराय सहित 10अज्ञात महिला पुरुष ने हमला कर के पकड़े गए महेंद्र ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए। सीओ ने कहा है कि लाठी डटा बेलचा से मारपीट किया और वाहन के शीशा पर पत्थर से हमला किया।

प्राथमिकी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी-सेन्हा पथ पर नूरी सराय पुल के पास सीओ पंकज कुमार भगत पर हमला हुआ। सीओ ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध डंपिंग यार्ड से अवैध बालू का उठाव हो रहा है। जब वह वहां पहुंचे तो सेन्हा नूरी सराय निवासी जैनुल अंसारी के पुत्र दानिश अंसारी, उसकी पत्नी नुसरत जहां और छोटे पुत्र राशिद अंसारी सहित 10 अज्ञात महिला-पुरुष ने उनपर हमला कर दिया। साथ ही उनके द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर से बालू को अनलोड कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

सीओ ने कहा है कि लाठी-डंडा, बेलचा से उनके साथ मारपीट भी की गई। उन लोगों ने ईंट से उनके वाहन के शीशे पर हमला किया। जिससे वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद भी उन लोगों ने उन्हें रोक कर उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। जिसके बाद सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची तो सभी भाग गए।

सीओ पंकज कुमार भगत के आवेदन पर थाना प्रभारी नीरज झा ने कांड संख्या 26/26के तहत सरकारी कार्य में बाधा धमकी हमला के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया है। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि देर शाम प्राथमिकी हुआ है शीघ्र ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Related Post