Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

बीडीओ पप्पू रजक की गाड़ी झाड़ियों में फंसने से टली बड़ी दुर्घटना, सभी सुरक्षित

चाईबासा। गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के बीडीओ पप्पू रजक उस समय गंभीर दुर्घटना से बच गए, जब उनकी सरकारी गाड़ी अचानक झाड़ियों में फंस गई। वे नगर निकाय चुनाव से जुड़ी तैयारियों के सिलसिले में चाईबासा जा रहे थे। टोंटो प्रखंड क्षेत्र के सूरज बासा पास, सामने आए दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने गाड़ी मोड़ी, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और सीधे झाड़ियों में चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी दो बड़े पेड़ों के बीच फंस गई और ठीक पीछे गहरी खाई थी, जिससे अगर वाहन थोड़ी और आगे बढ़ता, तो बड़ा, जानलेवा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बीडीओ और उनके साथ मौजूद कर्मियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, उन्हें और उनके सहयोगियों को हल्की अंदरूनी चोटें आई हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही टोंटो प्रखंड के बीडीओ, स्थानीय थाना प्रभारी और मुखिया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों की मदद से बीडीओ और उनके साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहन को भी झाड़ियों से बाहर निकालने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके बाद जगन्नाथपुर के अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और बीडीओ की सुरक्षा सुनिश्चित की।

बीच हादसे के बाद बीडीओ पप्पू रजक भावुक नजर आए और उन्होंने ईश्वर की कृपा और स्थानीय लोगों की मदद के लिए आभार जताया।

Related Post