Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

ADM स्पीच एंड हियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने साकची में नई शाखा की शुरुआत की, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर: ऑडियोलॉजी और स्पीच रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में विश्वसनीय नाम ADM स्पीच एंड हियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने साकची में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। शीतला मंदिर के पास स्थित इस केंद्र का उद्घाटन रविवार को आयोजित एक शुभारंभ समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित चिकित्सक, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और शहरवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के निदेशक एवं ऑडियोलॉजिस्ट देबाशीष पांडा ने कहा कि नई शाखा खुलने से साकची सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब उन्नत एवं आधुनिक श्रवण–वाक् सेवाएँ आसानी से उपलब्ध होंगी।

नई शाखा में कई अत्याधुनिक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं—

प्योर टोन ऑडियोमेट्री

टिम्पेनोमेट्री एवं ओएई

स्पीच एवं लैंग्वेज थेरेपी

CIC एवं रिचार्जेबल डिजिटल हियरिंग एड

हियरिंग एड फिटिंग, प्रोग्रामिंग एवं ट्रायल

ऑक्यूपेशनल थेरेपी

ईयर केयर एवं कम्युनिकेशन थेरेपी

शुभारंभ के मौके पर ADM की ओर से हियरिंग एड पर विशेष रियायतों की घोषणा भी की गई। इसमें CIC रिचार्जेबल मॉडल पर ऑफर के साथ चयनित ग्राहकों के लिए तीन वर्ष तक नि:शुल्क बैटरी उपलब्ध कराने की सुविधा शामिल है।

नया केंद्र:
शॉप नं.-F, शीतला मंदिर के पास, साकची, जमशेदपुर – 831001

संपर्क:
श्री देबाशीष पांडा
निदेशक एवं ऑडियोलॉजिस्ट
फोन: 9337655916
ईमेल: admspeechandhearingclinic@gmail.com

Related Post