राजनगर प्रखंड अंतर्गत एदल गांव में शिव पूजा कमेटी एवं ग्रामीण के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव गाजन पर्व का आयोजन किया गया। ईस पर्व में बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए एदल गांव एवं आसपास क्षेत्र के कई गांव के भक्तगण तीन दिनों से चला आ रहा कठिन व्रत रखते हुए गुरुवार शाम को जागरण के दिन करीब 360 की संख्या में भक्ता गांव के नजदीकी तालाब में भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ की नाम लेते हुए नहा धोया कर जाम डाली लेकर गांव के शिव मंदिर तक पहुंचाये । वही एदल गांव के शिव पूजा कमेटी के पुजारी संजीत मुखर्जी, गोवर्धन पांडा एवं कमेटी के अध्यक्ष अंशुमन साहू,सचिव तापस विषय,उत्तम दास, प्रदीप दे,सेंटू नायक,प्रहलाद पाल ने कहा कि 300 साल पहले स्थानीय तालाब में भगवान भोलेनाथ का अबीर भाव हुआ जिसे विधि विधान के साथ राजा के शासनकाल में एदल गांव में स्थित शिव मंदिर की स्थापना कर शिवलिंग की विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। जीसके बाद से आज तक भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सैकड़ो की संख्या में आसपास के दर्जनों गांव के सैकड़ो भोक्ता कठिन व्रत का पालन करते हुए बाबा भोलेनाथ की भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं। वही मानना है की भक्ति – भाव और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करने पर मनोवांछित फल की कामना पूर्ण होती है। जिसको लेकर बाबा भोलेनाथ के प्रति लोगों में अपार श्रद्धा एवं विश्वास है। इसी को लेकर दिन प्रतिदिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ गांव के ही छऊ नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य का आयोजन किया गया है। जो रात भर लोग प्राचीन कला संस्कृति का आनंद लेते हुए वर्तमान सामाजिक परिवेश एवं रामायण,महाभारत कालीन दृश्य का आनंद लेते हैं। अच्छी बारिश गांव में सुख – शांति, समृद्धि आदि की कामना को लेकर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना में आसपास के दर्जनों गांव के लोग लीन रहें।

