Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

JSCA चुनाव में एसके बेहरा गुट को झटका, IG अखिलेश झा का समर्थन नहीं दिला सका जीत

जमशेदपुर:  झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के बहुचर्चित चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान जोनल आईजी अखिलेश झा द्वारा समर्थित प्रत्याशी एसके बेहरा को करारी हार का सामना करना पड़ा।

बेहरा गुट को चुनाव में प्रशासनिक अनुभव और बाहरी समर्थन का लाभ मिलने की उम्मीद थी। लेकिन तीन राउंड की कड़ी मतगणना के बाद, अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व वाले गुट ने निर्णायक बढ़त हासिल की और जीत दर्ज की।

सूत्रों के अनुसार, आईजी अखिलेश झा ने चुनाव से पूर्व जमशेदपुर के बिस्टुपुर में बैठक कर बेहरा गुट को समर्थन देने की बात कही थी। उन्होंने कई सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क भी साधे थे। बावजूद इसके, यह गुट मैदान में टिक नहीं पाया।

क्रिकेट प्रेमियों का रुख शाहदेव के पक्ष में

कई पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े सदस्यों का झुकाव अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व की ओर अधिक देखने को मिला। माना जा रहा है कि उनकी स्वच्छ छवि और लंबे समय से संगठन के प्रति की गई सेवा ने उन्हें वोटरों का भरोसा दिलाया।

क्या राजनीतिक हस्तक्षेप से घटा भरोसा?

विशेषज्ञों का मानना है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा किसी एक पैनल को खुलकर समर्थन देना कई सदस्यों को खटक गया। इससे तटस्थ वोटर अन्य पैनल की ओर शिफ्ट हो गए।

Related Post