इस वर्ष पोटका के दो प्रतिभावान बच्चे जे ई मेन्स परीक्षा में अच्छे अंक लेकर पास किया है जो अंचल के लिए गौरव की बात है।नुआग्राम निवासी भास्कर दे के पुत्र दीपंकर दे ने 96% और रसुनचोपा निवासी कुणाल मंडल ने 93% लेकर पास किया है।इस सफलता के लिए गाजुड़ संस्था के संस्थापक समाजसेवी जनमेजय सरदार ने नुआग्राम और रासुनचोपा जाकर दोनों बच्चे को शाल उड़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और यथा सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।जनमेजय सरदार के साथ माताजी आश्रम की ओर से शंकर चन्द्र गोप,सुनील कुमार दे,कृष्ण पद मंडल और पत्रकार शंकर गुप्ता भी उपस्थित होकर दोनो बच्चे को आशीर्वाद दिया और उज्वल भविष्य की मंगल कामना की।इस अबसर पर बच्चे के पिता माता भी उपस्थित रहे।

